बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका के कप्तान बनाए गए कुशल परेरा का कहना है कि चयनकर्ताओं को उनसे जिम्मेदारी लेने की उम्मीद थी।

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, परेरा ने खुलासा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को उनसे ज्यादा जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद थी। परेरा को बुधवार को कप्तानी सौंपी गई थी।

Advertisement

परेरा ने कहा, "अगर मैं शतक बनाता हूं तो टीम के मैच जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। आप हर मैच में 100 रन नहीं बना सकते लेकिन जब आप पारी की शुरूआत करते हैं तो आपको यह सुनिश्ििचत करने की जरूरत है कि आप इसे शतक में बदलें। चयनकर्ता मुझसे यह जिम्मेदारी उठाने की उम्मीद करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुकाबले जीतने के लिए हमें निडर होकर खेलना होगा। आपको हारने का डर नहीं होना चाहिए। अगर आप अपनी जगह को लेकर चिंतित होंगे तो आप 100 फीसदी नहीं दे पाएंगे।"

परेरा ने कहा, "मैं खिलाड़ियों से कहूंगा कि आप सबकुछ दें। अगर हम अभ्यास में भी निडर होकर खेलें तो मैच में भी इस तरह खेल पाएंगे। अगर हम डरेंगे तो हमारा प्रदर्शन गिरेगा। मैं ऐसा वातावरण बनाऊंगा जहां खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ेगा।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार