इंग्लैंड दौरे पर स्टेंडबाई खिलाड़ी के तौर पर शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का कहना है कि अवसर मिलने पर वह मौके को भुनाएंगे।

Advertisement

ईश्वरन ने आईएएनएस से कहा, "सभी लोगों को अपना मत रखने का हक है लेकिन मैं किसी भी टिप्पणी पर अपनी राय नहीं रखना चाहता।" हाल ही में पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने आईएएनएस से कहा था कि उन्हें ईश्वरन के चयन से आश्चर्य हुआ।

Advertisement

हालांकि ईश्वरन ने कहा कि वह इंग्लैंड में खेलने को लेकर मानसिक रूप से तैयार हैं। ईश्वरन ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे विदेश में खेलने का अनुभव है। मैंने इंडिया ए का प्रतिनिधित्व किया है। उच्च स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना अपने आप में प्रेरणा देता है।"

कोरोना महामारी के कारण टीम बड़े दल के साथ इंग्लैंड जाएगी जिस कारण रिजर्व खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इस साल के शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई रिजर्व खिलाड़ियों को टीम में खेलने का मौका मिला था।

ईश्वरन ने कहा, "मैं हर सिंगल गेम के लिए तैयार हूं। स्टैंडबाई खिलाड़ी के बावजूद मुझे जब एकादश में लिया जाएगा, मैं उसके लिए तैयार रहूंगा।" उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि इंग्लैंड का वातावरण बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर हमें इस चुनौती का आनंद लेना चाहिए। यह बस बल्लेबाजी करने और खुद पर भरोसा रखने की बात है।"

ईश्वरन ने इंडिया ए में खेलने के दौरान उनका मार्गदर्शन करने के लिए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ की सराहना की। उन्होंने कहा, "द्रविड़ ने मुझे कई चीजें सिखाई। सबसे अच्छा पार्ट था कि उन्होंने मुझे आत्मविश्वास दिया। द्रविड़ ने मुझसे विभिन्न वातावरण के लिए तैयार रहने के लिए कहा था।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार