RCB Clinch IPL: आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल ट्रॉफी को जीतना वो सपना था, जो 17 साल में एक बार भी साकार नहीं हो सका था। टीम खिताब के करीब तो कई बार पहुंची थी, लेकिन 'हाथ आई मुंह न लगी' वाली कहावत हर बार टीम के साथ हो जाती थी। हालांकि, गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर आरसीबी ने अब लगातार दो सीजन आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया है। आइए आपको बताते हैं पिछले दो सीजन में ऐसा क्या बदला कि चोकर्स कहे जाने वाली आरसीबी उन तीन टीमों की लिस्ट में शुमार हो गई, जिन्होंने खिताब का बचाव किया है।

Advertisement

कप्तान बदलते ही किस्मत ने ली करवट: फाफ डू प्लेसिस को रिलीज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2025 के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी एक युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार को सौंपी। टीम का यह फैसला शुरुआत में बेहद अटपटा लगा। रजत के सामने चैलेंज बहुत बड़ा था, क्योंकि एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी होने के बावजूद आरसीबी के दामन पर 'चोकर्स' का टैग लगा हुआ था। रजत की अच्छी किस्मत आरसीबी के भी काम आई।

Advertisement

मैदान पर शांत, अपने काम से काम रखने और एकदम ध्यान केंद्रित रहने वाले रजत ने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने का बोझ अपने कंधे पर उठाया। कोहली और बाकी स्टार खिलाड़ियों से मिली सलाह और अपने फैसलों के दम पर रजत ने आईपीएल 2025 में वो कर दिखाया, जो डिविलियर्स, गेल, प्लेसिस और कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं कर सके थे। रजत को कप्तान बनाने का फैसला आरसीबी के लिए गेंमचेंजर साबित हुआ।

ऑक्शन में कमजोरियों पर हुआ काम: आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले आरसीबी को हमेशा ही स्टार खिलाड़ियों के पीछे भागते हुए देखा जाता था। हालांकि, रजत के कप्तानी संभालने और लगातार नाकामी के बाद टीम ने अपने कमजोर पक्ष पर ध्यान देना शुरू किया। टीम की सबसे बड़ी कमजोरी रही तेज गेंदबाजी में जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी को लाया गया। टिम डेविड को बतौर फिनिशर टीम में शामिल करके इस कमजोरी को भी दूर किया गया। इसके साथ ही क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड समेत कुछ अच्छे ऑलराउंडर्स को भी टीम में जोड़ा गया।

मैदान पर शांत, अपने काम से काम रखने और एकदम ध्यान केंद्रित रहने वाले रजत ने आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनाने का बोझ अपने कंधे पर उठाया। कोहली और बाकी स्टार खिलाड़ियों से मिली सलाह और अपने फैसलों के दम पर रजत ने आईपीएल 2025 में वो कर दिखाया, जो डिविलियर्स, गेल, प्लेसिस और कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं कर सके थे। रजत को कप्तान बनाने का फैसला आरसीबी के लिए गेंमचेंजर साबित हुआ।

Also Read: LIVE Cricket Score

रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी अब पहले से काफी संतुलित नजर आती है। आरसीबी की ब्रांड वैल्यू हमेशा से ही काफी ऊपर रही। आईपीएल 2024 तक खिताब से चूकने के बावजूद टीम की ब्रांड वैल्यू और फैंस का भरोसा दोनों बिल्कुल नहीं डगमगाया। यही वजह रही कि जिस टीम के लिए खिताब जीतना कभी सपना हुआ करता था, वो अब आईपीएल की ट्रॉफी को जीतने की आदत बना रही है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार