टी20 के उदय ने क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ लगातार टी20 लीग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चलती रहती है। कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो दुनियाभर की लीग खेलते हैं और कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। मौजूदा समय में वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खेली जा रही है। लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे एलेक्स हेल्स ने रविवार को एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।

Advertisement

सीपीएल 2025 में रविवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। त्रिनबागो के लिए पारी की शुरुआत करने आए एलेक्स हेल्स ने 43 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स ने 14,000 रन पूरे कर लिए। इस फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने वाले हेल्स दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं।

Advertisement

एलेक्स हेल्स से पहले क्रिस गेल और किरॉन पोलार्ड 14,000 रन बना चुके हैं। पोलार्ड ने भी शनिवार को ये उपलब्धि हासिल की।

क्रिस गेल ने 2005 से 2022 के बीच 463 मैचों में 22 शतक और 88 अर्धशतक लगाते हुए 14,562 रन बनाए हैं।

एलेक्स हेल्स ने 2009 से अब तक खेले 509 मैचों में 7 शतक और 89 अर्धशतक लगाते हुए 14,024 रन बनाए हैं।

किरोन पोलार्ड ने 2006 से अब तक खेले 713 मैचों में 1 शतक और 64 अर्धशतक लगाते हुए 14,012 रन बनाए हैं।

Advertisement

पोलार्ड का रिकॉर्ड इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। गेल और हेल्स ने बतौर ओपनर यह उपलब्धि हासिल की है।

2023 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एलेक्स हेल्स ने इंग्लैंड के लिए 75 टी20 मैचों में 1 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए 2,074 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

हेल्स ने 2022 टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 47 गेंद पर 86 रन की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। फाइनल में पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड विजेता रही थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार