इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव करते हुए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को नया हेड कोच नियुक्त किया है। वहीं, जो रूट (Joe Root) को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच के रूप में स्टीफन फ्लेमिंग अपने पुराने साथी और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम की जगह लेंगे। मैकुलम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इंग्लैंड को घरेलू सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।
फ्लेमिंग पाकिस्तान के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज के बाद अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। पाकिस्तान सीरीज के दौरान मार्कस ट्रेस्कोथिक टीम के अंतरिम हेड कोच की भूमिका निभाएंगे। फ्लेमिंग इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट दौरे के दौरान हेड कोच की भूमिका संभालेंगे।
फ्लेमिंग ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग नहीं की है, लेकिन लीग क्रिकेट में बतौर कोच उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। आईपीएल में वह सीएसके को 5 खिताब जीतवा चुके हैं। उनकी कोचिंग में सीएसके ने 10 बार आईपीएल का फाइनल खेला। फ्लेमिंग दक्षिण अफ्रीका और यूएसए में भी सीएसके फ्रेंचाइजी से जुड़ी टीमों को कोचिंग दी है। इसके अलावा बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स और द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव के भी कोच रह चुके हैं। आईपीएल 2026 की समाप्ति के कुछ समय बाद ही फ्लेमिंग से सीएसके और इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी तमाम जिम्मेदारियों से खुद को अलग कर लिया था।
ईसीबी की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में फ्लेमिंग ने कहा, "मैं टेस्ट कोच के तौर पर इंग्लैंड से जुड़ने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे मशहूर कोचिंग पोजीशन में से एक है। मुझे इस पर नियुक्त होने पर गर्व है।"
उन्होंने कहा, "टीम में और उसके आस-पास बहुत सारी युवा प्रतिभाएं हैं। हमारा मकसद उन्हें विश्व-स्तरीय क्रिकेटर के तौर पर अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने पर मदद करना है।"
फ्लेमिंग ने रूट के साथ काम करने पर भी अपनी खुशी जाहिर की। रूट को उन्होंने 'पीढ़ी का टैलेंट' बताया, साथ ही हैरी ब्रूक को भी टीम के लिए एक जरूरी हिस्सा बताया।
उन्होंने कहा, "मैं खास तौर पर जो रूट के साथ कप्तान के तौर पर काम करने का इंतजार कर रहा हूं—एक पीढ़ी का टैलेंट जिसने पहले ही बहुत कुछ हासिल कर लिया है। उनसे अभी भी बहुत कुछ आना बाकी है। मैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए उत्साहित हूं ताकि वह इस रोल का आनंद ले सकें और उसमें आगे बढ़ सकें, जो उनके पहले कार्यकाल से अलग है।"
फ्लेमिंग ने कहा, "मैं हैरी ब्रूक के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूं। सबसे अच्छे खिलाड़ी कभी भी तैयार नहीं होते हैं, हैरी को उनके असाधारण टैलेंट और उनके नेतृत्व को विकसित करने में मदद करना इस सफर का एक अहम हिस्सा होगा।"
कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद रूट ने कहा, "इंग्लैंड को लीड करने का एक और मौका मिलने पर वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं। टेस्ट कप्तानी एक मुश्किल लेकिन बहुत फायदेमंद काम है और पिछले महीने ब्रेंडन मैकुलम के साथ फिर से काम करने का थोड़ा सा अनुभव लेने के बाद, मैं खिलाड़ियों की इस अगली पीढ़ी को आगे ले जाने के लिए उत्साहित हूं।"
फ्लेमिंग ने कहा, "मैं हैरी ब्रूक के साथ काम करने के लिए भी उत्साहित हूं। सबसे अच्छे खिलाड़ी कभी भी तैयार नहीं होते हैं, हैरी को उनके असाधारण टैलेंट और उनके नेतृत्व को विकसित करने में मदद करना इस सफर का एक अहम हिस्सा होगा।"
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड मेन्स क्रिकेट के मैनेजिंग डायरेक्टर रॉब की ने टीम की क्षमता को लगातार सफलता में बदलने के लिए फ्लेमिंग का समर्थन किया। की ने कहा, "स्टीफन फ्लेमिंग क्रिकेट की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक हैं। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि उनके जैसा कोई इंग्लैंड मेन्स टेस्ट हेड कोच बनने का चुनौती लेने को तैयार है।"