RCB Clinch IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का सीजन इस बार बेहद रोमांचक और कड़ी टक्कर वाला रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि सभी टीमों के बीच बहुत कम अंतर होने की वजह से यह सीजन आखिरी मैच तक अप्रत्याशित बना रहा और दर्शकों के लिए काफी मनोरंजक साबित हुआ।
उन्होंने चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भी तारीफ की और कहा कि टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां आरसीबी ने 156 रनों के लक्ष्य को 12 गेंदें शेष रहते हुए हासिल किया। इस जीत के साथ आरसीबी खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली तीसरी टीम बनी। सैकिया ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए कहा, "चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और इस सीजन को बहुत रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को बधाई। भारतीय क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है, टूर्नामेंट के जरिए कई युवा टैलेंट सामने आ रहे हैं। सीजन आसानी से चला और फैंस ने इसका पूरा मजा लिया।
उन्होंने चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भी तारीफ की और कहा कि टीम ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में विराट कोहली ने फाइनल मैच में अहम भूमिका निभाई। कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 42 गेंदों में 75 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने महज 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। वेंकटेश अय्यर ने 32 रनों का योगदान दिया, जबकि टिम डेविड ने 24 रन बनाए।