England Second ODI: इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। इंग्लिश टीम की जीत के नायक जो रूट रहे, जिन्होंने 99 रनों की नाबाद पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रूक ने रूट की जमकर तारीफ की है।
मैच के बाद ब्रूक ने इंग्लैंड के गेंदबाजों द्वारा कराई गई शानदार वापसी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि यह बहुत बेहतरीन कोशिश थी। 30 ओवर के बाद उनका स्कोर 3 विकेट पर 180 रन था और लग रहा था कि वे बड़ा स्कोर बनाएंगे। कुछ समय तक सैम करन और विल जैक्स ने एक साथ अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगा कि उन्होंने दोनों छोरों को बहुत अच्छे से संभाला। इसके बाद फिर आखिर में 60 रन पर 7 विकेट लेकर उन्हें ऑलआउट कर देना तो कमाल ही था।"
रूट की लाजवाब पारी का जिक्र करते हुए इंग्लिश कप्तान ने कहा कि अनुभवी बल्लेबाज से काफी कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा, "वह एक जबरदस्त खिलाड़ी है। आप चेंजिंग रूम में भी उससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। वह आस-पास रहने के लिए एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह हमेशा तब रन बनाते हैं, जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है।"
मैच के बाद ब्रूक ने इंग्लैंड के गेंदबाजों द्वारा कराई गई शानदार वापसी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि यह बहुत बेहतरीन कोशिश थी। 30 ओवर के बाद उनका स्कोर 3 विकेट पर 180 रन था और लग रहा था कि वे बड़ा स्कोर बनाएंगे। कुछ समय तक सैम करन और विल जैक्स ने एक साथ अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगा कि उन्होंने दोनों छोरों को बहुत अच्छे से संभाला। इसके बाद फिर आखिर में 60 रन पर 7 विकेट लेकर उन्हें ऑलआउट कर देना तो कमाल ही था।"
Also Read: LIVE Cricket Score
दूसरे वनडे में भारत से मिले 234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। बेन डकेट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे, जबकि जैकब बेथेल को प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 रनों के स्कोर पर आउट किया था। वहीं, कप्तान हैरी ब्रूक भी 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इस मुश्किल परिस्थिति में जो रूट ने मोर्चा संभाला और बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए एक छोर संभाले रखा। रूट ने सैम करन, जोस बटलर और विल जैक्स के साथ अच्छी साझेदारियां निभाते हुए इंग्लैंड को लक्ष्य तक पहुंचाया। हालांकि, रूट अपने शतक से एक रन दूर रह गए। उन्होंने 99 रनों की अपनी पारी में 9 चौके लगाए।