Second Test: पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि कानपुर में बारिश से प्रभावित दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल करने में बल्लेबाजों के आक्रामक रवैये का श्रेय कप्तान रोहित शर्मा को दिया जाना चाहिए।

Advertisement

कानपुर टेस्ट में बारिश के कारण दो दिन खेल बाधित रहा और गीले आउटफील्ड के कारण परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गईं। भारत ने अपनी पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया और लंबे प्रारूप में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन बनाने के नए रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद भारत ने 285/9 पर पारी घोषित की। फिर, दूसरी पारी में भी बांग्लादेश को जल्द पवेलियन भेजने के बाद उन्होंने 17.2 ओवर में 95 रन का पीछा करते हुए धमाकेदार जीत हासिल की और सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

Advertisement

इस जीत के बाद सभी गौतम गंभीर की कोचिंग और उनकी सोच को सलाम कर रहे थे, लेकिन अब सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स स्टार के लिए एक कॉलम लिखा कि टीम इंडिया की आक्रामक सोच के लिए रोहित शर्मा को क्रेडिट दिया जाना चाहिए। गौतम गंभीर को इसका श्रेय देना उन्हें मक्खन लगाने जैसा है। गावस्कर ने कहा कि गंभीर को कोचिंग की जिम्मेदारी संभाले दो महीने ही हुए हैं।

उन्होंने खुद कभी मैकुलम की स्टाइल में तेजी से बल्लेबाजी नहीं की। रोहित शर्मा जरूर इस तरह की बैटिंग करते हैं। वो अपने लिए नहीं टीम के लिए बल्लेबाजी करते हैं। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने ही बांग्लादेश पर आक्रमण बोला और उसके बाद सभी भारतीय बल्लेबाजों ने वैसी ही बल्लेबाजी की।

तालिका में शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम के लिए अगली चुनौती न्यूजीलैंड से होगी, जो 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक बेंगलुरु, पुणे और मुंबई में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

उन्होंने खुद कभी मैकुलम की स्टाइल में तेजी से बल्लेबाजी नहीं की। रोहित शर्मा जरूर इस तरह की बैटिंग करते हैं। वो अपने लिए नहीं टीम के लिए बल्लेबाजी करते हैं। कानपुर टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने ही बांग्लादेश पर आक्रमण बोला और उसके बाद सभी भारतीय बल्लेबाजों ने वैसी ही बल्लेबाजी की।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार