पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अब लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बन गए हैं। स्टॉकहोम स्थित वैश्विक खेल स्वामित्व समूह 'एंकर स्पोर्ट्स एबी' द्वारा चार बार की चैंपियन जाफना किंग्स का अधिग्रहण पूरा किए जाने के बाद जहीर खान इस फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। इस अधिग्रहण के बाद, फ्रेंचाइजी का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर 'एंकर जाफना किंग्स' कर दिया गया है।

Advertisement

जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़े हैं। जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में अपने साथ दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। वह उस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसने इस प्रतियोगिता में एक बेंचमार्क (मानक) स्थापित किया है। इस टीम ने अब तक 5 में से 4 सीजन अपने नाम किए हैं। इस सीजन भी टीम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। भानुका राजपक्षे की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक छह मैचों में चार जीत हासिल की हैं और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो टीमों में बनी हुई है।

जाफना किंग्स के सह-मालिक जहीर खान ने कहा, "मैंने हमेशा श्रीलंका से निकलने वाले बॉलिंग टैलेंट की काबिलियत, नवाचार और विविधता को सराहा है। यह एक ऐसा देश है जहां मैं गया हूं, खेला हूं और मेरी बहुत अच्छी यादें जुड़ी हैं। अब एक टीम मालिक के तौर पर श्रीलंकाई क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए सचमुच बहुत रोमांचक है, और मैं 'एंकर जाफना किंग्स' के साथ काम शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

जहीर, एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दुतम के साथ सह-मालिक के तौर पर जुड़े हैं। जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में अपने साथ दशकों का अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आए हैं। वह उस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं जिसने इस प्रतियोगिता में एक बेंचमार्क (मानक) स्थापित किया है। इस टीम ने अब तक 5 में से 4 सीजन अपने नाम किए हैं। इस सीजन भी टीम सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल है। भानुका राजपक्षे की कप्तानी में टीम ने इस सीजन अब तक छह मैचों में चार जीत हासिल की हैं और प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष दो टीमों में बनी हुई है।

Also Read: LIVE Cricket Score

एंकर स्पोर्ट्स के मालिक नागेंद्र सिद्दोतम ने कहा, "यह हमारे लिए एक अहम कदम है। श्रीलंका में क्रिकेट की शानदार विरासत है और एलपीएल ने कम समय में ही खुद को एक अच्छी तरह से चलने वाली और कड़ी टक्कर वाली लीग के तौर पर स्थापित किया है। जाफना एंकर्स, ग्लोबल लेवल पर हम जो बना रहे हैं, उसी का एक स्वाभाविक विस्तार होगा। हम जाफना एंकर्स में निवेश करने और लीग की लगातार विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार