भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रहे अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारत की प्रभावशाली टेस्ट टीम के अजिंक्य रहाणे अहम सदस्य रहे थे और टीम के उपकप्तान थे। रहाणे के संन्यास पर कोहली ने प्रतिक्रिया दी है और उन्हें अपना पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी जोड़ीदार बताया है।

Advertisement

विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, "जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई, दोस्त। तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल किया है। तुम्हें अपने सफर पर बहुत गर्व हो सकता है। स्लिप में सबसे सेफ जोड़ी और मेरे पसंदीदा टेस्ट बल्लेबाजी जोड़ीदार। हमेशा तुम्हारे अच्छे की कामना। भगवान तुम्हें हमेशा खुश रखे।"

बता दें कि अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट की दुनिया में 'जिंक्स' के उपनाम से बुलाया जाता है।

युवराज सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई। इस पीढ़ी के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व किया। कुछ सबसे बड़े मैचों में सफलतापूर्वक नेतृत्व भी किया। आपने हर मौके पर अच्छा किया और आगे जो भी होगा, उसके लिए आपको गुड लक।"

हरभजन सिंह ने कहा कि रहाणे एक शांत दिमाग वाले और खेल पर बहुत गर्व करने वाले एक टॉप-क्वालिटी क्रिकेटर रहे। उनकी सबसे बड़ी विरासत हमेशा भारत को ऑस्ट्रेलिया में उस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत तक ले जाना रहेगी, साथ ही अनगिनत शानदार पारियां भी। शानदार करियर के लिए बधाई। हैप्पी रिटायरमेंट, जिंक्स। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आपके साथ मैदान और ड्रेसिंग रूम शेयर करना सम्मान की बात थी। खेल के प्रति आपकी शांति, हिम्मत और प्रतिबद्धता ने हममें से बहुतों को प्रेरित किया है। आपको और आपके परिवार को इस रोमांचक दूसरी पारी के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उम्मीद है कि यह नया अध्याय आपके लिए पिछली बार की तरह ही खुशी और सफलता लेकर आए।"

हरभजन सिंह ने कहा कि रहाणे एक शांत दिमाग वाले और खेल पर बहुत गर्व करने वाले एक टॉप-क्वालिटी क्रिकेटर रहे। उनकी सबसे बड़ी विरासत हमेशा भारत को ऑस्ट्रेलिया में उस ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत तक ले जाना रहेगी, साथ ही अनगिनत शानदार पारियां भी। शानदार करियर के लिए बधाई। हैप्पी रिटायरमेंट, जिंक्स। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

38 साल के रहाणे ने 2011 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले। 85 टेस्ट में 12 शतक और 26 अर्धशतक की मदद से 5,077 रन, 90 वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक की मदद से 2,962 और 20 टी20 मैचों में उन्होंने 375 रन बनाए। रहाणे ने अपनी कप्तानी में एक युवा भारतीय टीम का नेतृत्व करते हुए 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारत को टेस्ट सीरीज में जीत दिलायी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार