New Delhi: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर समेटकर भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया के पास पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त है।

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 518/5 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 175 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन बनाए।

Advertisement

इनके अलावा, साई सुदर्शन ने 87, नितीश रेड्डी ने 43 रन और ध्रुव जुरेल ने 44 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से जोमेल वारिकन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि रोस्टन चेज ने एक विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 81.5 ओवरों का ही सामना कर सकी। इस टीम ने 21 के स्कोर पर जॉन कैंपबेल (10) के रूप में अपना बड़ा विकेट गंवा दिया था।

हालांकि, इसके बाद टैगेनारिन चंद्रपॉल (34) ने एलिक एथनाज के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही टीम बिखरने लगी।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने 175 के स्कोर तक 8 विकेट गंवा दिए थे। यहां से खैरी पियरे (23) ने एंडरसन फिलिप्स (नाबाद 24) के साथ नौवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया।

इनके अलावा, एलिक एथनाज ने 41 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 36 रन टीम के खाते में जोड़े।

वेस्टइंडीज ने 175 के स्कोर तक 8 विकेट गंवा दिए थे। यहां से खैरी पियरे (23) ने एंडरसन फिलिप्स (नाबाद 24) के साथ नौवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच पारी और 140 रन से अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में भारत की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप करने की है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार