ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (59) रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चेलेंजर बैंगलोर ने यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के छठे मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

हैदराबाद और बैंगलोर का आईपीएल के इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला है। बेंगलोर ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। बेंगलोर की ओर से मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन और कप्तान विराट कोहली ने 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाए।

Advertisement

हैदराबाद की ओर से जेसन होल्डर ने तीन विकेट और राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि भवनेश्वर कुमार, शाहबाज नदीम और टी. नटराजन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, बैंगलोर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कोरोना वायरस के बाद वापसी कर रहे देवदत्त पडीकल सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। पडीकल ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए।

 

पडीकल के आउट होने के कुछ देर बाद बेंगलोर को शाहबाज अहमद के रूप में दूसरा झटका लगा जिन्होंने 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए। इसके बाद कोहली ने मैक्सवेल के साथ पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़े।

यह साझेदारी और बड़ी होती उससे पहले ही कोहली अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली के आउट होने के कुछ देर बाद ही राशिद ने एबी डीविलियर्स को आउट कर बेंगलोर की पारी लड़खड़ा दी। डीविलियर्स ने पांच गेंदों पर एक रन बनाए।

Advertisement

राशिद ने इसके बाद वाशिंगटन सुंदर को आउट कर बेंगलोर को पांचवां झटका दिया। वाशिंगटन ने 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए। नए बल्लेबाज के रूप उतरे डेनियल क्रिस्टियन को नटराजन ने अपना शिकार बनाया। क्रिस्टियन ने एक रन बनाए।

इसके बाद होल्डर ने काइल जैमिसन को आउट किया, जिन्होंने नौ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए। एक तरफ जहां बेंगलोर के विकेट गिरते रहे तो वहीं दूसरे छोर से मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाज करते हुए टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि पारी की अंतिम गेंद पर वह होल्डर का शिकार बने।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार