हैदराबाद, 8 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के प्लेऑफ दौर में पहुंचने की उम्मीद लिए मौजदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सोमवार को अपने घर में मजबूत मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुंबई 11 मैचों में नौ जीत हासिल कर पहले ही प्लेऑफ में प्रवेश कर चुकी है और उसका लक्ष्य जीत की लय को कायम रखना होगा।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले यह मैच डेविड वॉर्नर की टीम सनराइजर्स और रोहित शर्मा की टीम इंडियंस के बीच आईपीएल-10 का दूसरा मैच होगा।

Advertisement

इससे पहले, वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने हैदराबाद को चार विकेट से हराया था।

Advertisement

आईपीएल-10 में अपने घरेलू मैदान पर अब तक खेले छह मैचों में से पांच में हैदराबाद ने जीत हासिल की है। ऐसे में मुंबई के लिए वॉर्नर की टीम को हराना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।
आईपीएल-10 में अब तक खेले 12 मैचों में छह में जीत के साथ हैदराबाद आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। उसे एक और जीत प्लेऑफ में प्रवेश के बेहद करीब ले जा सकती है।

अपने पिछले दो मैचों में दिल्ली और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से हार का सामना कर चुकी हैदराबाद को अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है, वहीं दूसरी ओर अपने पिछले 11 मैचों में से नौ में जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही मजबूत हैं।

पिछले मैच में दिल्ली को रनों (146 रन) के लिहाज से आईपीएल की सबसे बड़े अंतर से हराने वाली मुंबई के पास लेंडल सिमंस, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं, टीम के पास दिल्ली की पारी को 66 रनों पर समेटने वाले मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज भी हैं।

Advertisement

हैदराबाद की टीम पर नजर डाली जाए, तो अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पिछले मैच में वह पुणे की ओर से दिए 140 रनों के लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए थे। ऐसे में वॉर्नर, शिखर धवन, केन विलियमसन, युवराज सिंह और मोएजिज हेनरिक्स जैसे बल्लेबाजों को अपने खेल में सुधार की जरूरत है।

हैदराबाद के पास भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाद और राशिद खान जैसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, मुंबई की धुंआधार बल्लेबाजी को रोकने का जिम्मा अशीष नेहरा और युवा गेंदबाज सिद्धार्थ कौल के कंधों पर भी होगा। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

टीमें (संभावित) :
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, नीतीश राणा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मोएजिज हेनरीक्स, नमन ओझा, केन विलियमसन, सिद्धार्थ कौल, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा, रशीद खान, मोहम्मद सिराज।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार