केदार देवधर की नाबाद 49 रनों की पारी के दम पर बड़ौदा ने मंगलवार को यहां रिलायंस स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच में हिमाचल प्रदेश को चार विकेट से हरा दिया।

Advertisement

बड़ौदा की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम तालिका में आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। हिमाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पद 109 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए चोपड़ा ने 39 और ए कुमार ने 19 रन बनाए। बड़ौदा की ओर से ए मेरीवाला और बी पठान ने तीन-तीन विकेट लिए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Baroda vs Himachal Pradesh Scorecard

Advertisement

बड़ौदा ने 110 रनों के लक्ष्य को एक ओवर शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजेता टीम की ओर से देवधर ने 53 गेंदों पर छह चौके लगाए।

उनके अलावा अभिमन्यु राजपुत ने 15 और आतीत सेठ ने नाबाद 14 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की ओर से वैभव अरोड़ा ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार