अनिरुद्ध जोशी के नाबाद 64 रनों की बदौलत मौजूदा चैम्पियन कर्नाटक ने यहां अलुर के केएससीए 2 ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में रेलवे को रोमांचक अंदाज में दो विकेट से हरा दिया।

Advertisement

कर्नाटक की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। रेलवे की चार मैचों में दूसरी हार है।

Advertisement

रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 152 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए शिवम चौधरी ने 48, प्रथम सिंह ने 41 और हर्ष त्यागी ने नाबाद 33 रन बनाए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Karnataka vs Railways Scoreboard

कर्नाटक की ओर से श्रेयस गोपाल और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए।

कर्नाटक ने 153 रनों के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से जोशी ने 40 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा देवदत्त पडिकल ने 37 और कप्तान करुण नायर ने 15 रन बनाए।

रेलवे की ओर से प्रदीप पूजार और डी सोनी ने तीन-तीन जबकि शिवेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार