T10 League: अबू धाबी टी 10 के 15वें मैच में बांग्ला टाइगर्स ने डेक्कन ग्लैडिएटर्स को नौ विकेट से हरा दिया। बांग्ला टाइगर्स ने 117 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए महज 8.1 ओवर का समय लिया और मैच जीत लिया। डेक्कन ग्लैडिएटर्स भले ही इस मैच को हार गई हो लेकिन उसके गेंदबाज ओडेन स्मिथ ने सुर्खियां बटोरीं। 

Advertisement

ओडेन स्मिथ के चर्चा में रहने के पीछे की वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि उनकी बल्लेबाजी रही। ओडेन स्मिथ ने जेम्स फॉकनर की गेंद पर T10 इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। यह बात हम नहीं बल्कि इस मैच के दौरान ओडेन स्मिथ का इंटरव्यू लेने वालीं TV प्रजेंटेटर कह रही थीं।

Advertisement

TV प्रजेंटेटर ने कहा,'ओडेन स्मिथ भले ही आपकी टीम हार गई हो लेकिन, शायद आपने T10 इतिहास का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया है।' हुआ यूं कि ओडेन स्मिथ फॉकनर की धीमी गति की गेंद को पढ़ लेते हैं और उसे लंबे छक्के में तब्दील कर देते हैं। ओडेन स्मिथ के इस छक्के को देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह जाते हैं।

वहीं अगर मैच की बात करें तो डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 116 रन बनाए थे। जवाब में बांग्ला टाइगर्स ने महज 8.1 ओवर में हजरत उल्लाह जजाई के शानदार 26 गेंदों पर 59 रनों की पारी के बदौलत इस मुकाबले को जीत लिया। हजरत उल्लाह जजाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार