आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से जीत मिली। अफगानिस्तान ने इस मैच में पूरी कोशिश की लेकिन 19वें ओवर में आसिफ अली के 4 छक्कों ने मैच को पाकिस्तान की झोली में डाल दिया। इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में भी लगभग जगह बना ली है।

Advertisement

इस मैच में जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। मैच खत्म होने के बाद स्टैंड्स में टहलते हुए शोएब मलिक ने पाकिस्तान पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर और अपने साथी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को सलाम किया। अफरीदी भी ऊपर के स्टैंड में खड़े होकर मलिक के लिए तालियां बजाई और पाकिस्तान की जीत पर खुशी का इजहार किया।

Advertisement

अफरीदी ने भले ही पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन मलिक अभी भी पाकिस्तान टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने लगातार टीम को संकट से उभारने का काम किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ कल के मैच में भी उन्होंने लगातार गिर रहे विकेटों को संभाला और 15 गेंदों में 19 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली।

बता दें कि इस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए है। उन्होंने 24 अक्टूबर को भारत को 10 विकेट से पटखनी दी। उसके बाद फिर उन्होंने न्यूजीलैंड को हराया और अब अफगानिस्तान को भी 5 विकेट से रौंदकर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार