कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) और एलेक्स हेल्स (Alex Haled) के अर्धशतकों के दम पर इंग्लैंड ने मंगलवार (1 नवंबर) को ब्रिस्बेन में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 राउंड ग्रुप 1 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 20 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम 5 पॉइंट के साथ पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में पहली हार मिली है लेकिन टीम 5 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर ही काबिज है। इंग्लैंड की जीत के ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ी बैं क्यों मौजूदा चैंपियन रनरेट के मामले में काफी पीछे है। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

इंग्लैंड के 179 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 28 रन के कुल स्कोर तक डेवोन कॉनवे और फिन एलेन की ओपनिंग जोड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 98 रन की बेहतरीन साझेदारी की। लेकिन 119 रन पर विलियमसन के रूप में तीसरा झटका लगा और उसके बाद पूरी पारी लड़खड़ा गई। अगले 16 रन के अंदर तीन बड़े खिलाड़ी जिमी नीशम, डेरिल मिचेल और फिलिप्स भी आउट हो गए।

फिलिप्स ने लगातार दूसरा पचास प्लस स्कोर बनाते हुए 36 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। वहीं विलियमसन ने 40 गेंदों में 40 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स, सैम कुरेन ने दो-दो, वहीं मार्क वुड,बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने बटलर और हेल्स के दम पर 6 वितेट के नुकसान पर 179 रन बनाए। टॉप स्कोरर रहे बटलर ने 47 गेंदों में सात चौकों औऱ दो छक्कों के दम पर 73 रन की पारी खेली। वहीं हेल्स ने 40 गेंदों में 52 रन बनाए,जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट, टिम साउदी,मिचेल सैंटनर और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार