T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के हाथों पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को भले ही इस मुकाबले में हार मिली हो लेकिन, उनके विकेटकीपर और ओपनिंग बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान टीम के लिए अपनी प्रतिबद्धता से दिल जीत लिया।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले 2 रात आईसीयू में रहने के बाद मैदान पर वापसी की थी और एक फाइटर की तरह प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान की मेडिकल टीम के डॉक्टर ने मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान इस बात का खुलासा किया था। मोहम्मद रिजवान के इस जज्बे की हर जगह तारीफ हो रही है।

Advertisement

इस बीच मोहम्मद रिजवान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सेमीफाइनल मुकाबले के बाद का है जिसमें मोहम्मद रिजवान थोड़े बीमार से नजर आ रहे हैं। मोहम्मद रिजवान हाथों में तकिया लेकर कार में बैठ रहे थे कि इतने में एक पत्रकार ने उनसे उनकी तबियत के बारे में सवाल पूछा।

मोहम्मद रिजवान को वीडियो में कहते हुए सुना जाता है, 'इस वक्त तकिया जरूरी है भईया। हालात थोडे़ से मुश्किल हैं अभी।' वहीं उनसे सेमीफाइनल मैच से जुड़ा जब सवाल होता है तब वह कहते हैं, 'हमारा काम और फौज का काम एक जैसा ही है। वो तो बॉर्डर पर अपनी जान दे देते हैं। हमें तो बस क्रिकेट मैच ही खेलना था।'

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

सीने में था इंफेक्शन: रिजवान को 9 नवंबर को सीने में गंभीर इंफेक्शन हो गया था जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के लिए उन्होंने आईसीयू में दो रात गुजारी और अविश्वसनीय तरीके से ठीक होकर मैच से पहले फिट हो गए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार