कोलकाता, 15 अप्रैल | अपनी अर्धशतकीय पारी से कोलकाता नाइट राइडर्स को शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दिलाने वाले बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि टीम चाहती है कि वह नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें। उथप्पा आमतौर पर कोलकाता के लिए पारी की शुरुआत करने आते हैं।

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

सनराइजर्स के खिलाफ 68 रनों की पारी खेलने वाले मैन ऑफ द मैच उथप्पा ने कहा, "टीम चाहती है कि मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी करूं और इसलिए मैंने इसे एक चुनौती की तरह लिया है। यह अहम बल्लेबाजी क्रम है। हमें इस नंबर पर ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो अनुभवी हो और दबाव झेल सकता हो। साथ ही यह सुनिश्चित कर सके कि तुरंत टीम को अगला झटका न लगे।" सुनील नरेन से पारी की शुरुआत करने वाला प्रयोग सनराइजर्स के खिलाफ असफल रहा। इस पर उथप्पा ने कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि इस प्रयोग ने काम नहीं किया क्योंकि यह असफल सिर्फ एक मैच में हुआ है।"

Advertisement

PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उन्होंने कहा, "वह (सुनील) गेंद को अच्छा मार रहे हैं। हम उनका समर्थन करें, इसकी जरूरत है। अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो खिलाड़ियों के अंदर असुरक्षा की भावना आ जाएगी। हम सुनील का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। वह इस विश्वास पर खरे उतरेंगे।" सनराइजर्स के खिलाफ मैच पर उथप्पा ने कहा कि कोलकाता टीम हमेशा से ही मैच में थी।  उन्होंने कहा, "हम किसी भी समय मैच से बाहर नहीं थे। हमने अच्छी लय हासिल की और उसे बरकरार रखा। पहले छह ओवर में विकेट न मिलने के बाद भी हमने अच्छी वापसी की।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार