नई दिल्ली, 10 अगस्त (CRICKETNMORE): मौजूदा दौर में खेलों में पारदर्शिता और दर्शकों की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर खासा जोर दिया जा रहा है और इसका प्रयोग बढ़ता भी जा रहा है। हालांकि प्रौद्योगिकी का शिकार बन चुके महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का कहना है कि इसका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाना चाहिए। विभिन्न खेलों पर नजर डालें तो 'गोल लाइन', 'रीप्ले सिस्टम' 'डिसीजन रीव्यू सिस्टम' तथा 'हॉक-आई' आदि के रूप में प्रौद्योगिकी खेलों में विशेष स्थान लेती जा रही है और इसके विकास पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि एक तबका खेलों में मैदान से बाहर बैठे तीसरे अंपायर की बढ़ती भूमिका पर चिंता भी जताता रहा है। ब्रेकिंग: पाकिस्तान का यह दिग्गज गेंदबाज अब इंग्लैंड टीम के तरफ से खेलेगा।

Advertisement

सचिन से जब यहां एक समारोह में प्रौद्योगिकी के बारे में चर्चा की गई, तो उन्होंने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि यह निश्चित तौर पर मददगार है लेकिन एक फुलप्रूफ प्रौद्योगिकी का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है।

Advertisement

सचिन ने कहा, "क्रिकेट में जब पहली बार डीआरएस प्रणाली का इस्तेमाल हुआ था, तो उसका पहला शिकार मैं बना था। मुझे दुर्भाग्य से गलत आउट दिया गया।"

भारतीय क्रिकेट टीम को 2008 में श्रीलंका दौरे पर डीआरएस का शिकार होना पड़ा था। इस दौरे पर सचिन इसका सबसे पहला शिकार हुए थे, जहां अंपायर ने उन्हें गलत तरीके से आउट दे दिया था।

सचिन ने कहा, "मैं जब खेल में सक्रिय था, तो कभी भी नहीं चाहता था कि बल्लेबाजी के दौरान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो। हालांकि, गेंदबाजी के दौरान हम सबकी इच्छा होती थी कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल हो।" भारत को मिला नया जहीर खान।

इससे पहले सचिन ने रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के एथलीटों पर किए गए विवादास्पद बयान के बारे में कहा कि देशवासियों को एथलीटों को सम्मान देना चाहिए और उनकी हौसलाअफजाई करनी चाहिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार