Temba Bavuma Ruled Out Of 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी साउथ अफ्रीका की टीम को दूसरे मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के कारण सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। 

उन्हें जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान दाएं पैर की पिंडली में खिंचाव आ गया था। इस चोट के चलते वह अब 23 नवंबर से सेंचुरियन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

बावुमा को साउथ अफ्रीका की पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय चोट लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने टीम के लिए अहम योगदान दिया और 138 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। उनकी इस पारी में तीन चौके शामिल रहे। चोट के कारण वह उस समय मैदान से बाहर चले गए थे, जब वह अपने अर्धशतक से सिर्फ एक रन दूर थे। हालांकि, आठ विकेट गिरने के बाद वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए लौटे और पारी खत्म होने तक नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका की पहली पारी में बावुमा ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम का स्कोर 500 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कगिसो रबाडा और डेन पैटरसन के साथ उपयोगी साझेदारियां कीं। रबाडा ने 93 गेंदों में 72 रन बनाए, जबकि पैटरसन ने 27 गेंदों में 29 रन का योगदान दिया। इन पारियों की मदद से साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में सिर्फ 168 रन पर समेट दिया और 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, चोट के कारण बावुमा बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने टीम की कप्तानी संभाली। ऐसे में सेंचुरियन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में भी मार्करम ही टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार