केपटाउन, 8 फरवरी | श्रीलंका के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंट पर खेले गए चौथे एकदिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस का कहना है कि टेस्ट टीम की कप्तानी के कारण वह एक बेहतर खिलाड़ी बन पाए हैं।  दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को इस मैच में 40 रनों से मात दी। मैच में मेजबान टीम के लिए प्लेसिस ने 185 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 4-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। प्लेसिस द्वारा बनाया गया स्कोर दक्षिण अफ्रीका के लिए एकदिवसीय क्रिकेट प्रारूप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली एंड कंपनी तोडेगी ये खास रिकॉर्ड

मैच के बाद प्लेसिस ने कहा, "एक कप्तान के तौर पर मैं बेहतर खिलाड़ी बन पाया हूं। यह वर्तमान में मेरी अच्छी फार्म का एक मुख्य कारण है।" प्लेसिस ने कहा, "कप्तान रहने पर मिलने वाला आत्मविश्वास और तेजी मददगार होती है। इससे आपका अपना प्रदर्शन बेहतर होता है। मैंने स्वयं के लिए एक अच्छा खिलाड़ी बनने की चुनौती तय की थी, अब यह चुनौती एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की है।"  श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में फाफ डु प्लेस्सिस ने किया कमाल, बनाए कई असाधारण रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि उनके दिमाग में दोहरा शतक लगाने का कोई लक्ष्य नहीं था और न ही ऐसा कोई रिकॉर्ड बनाने की योजना थी। प्लेसिस ने कहा, "मैं रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानता। मैं बहुत खुश हूं कि मैं 185 रन बना पाया। रिकॉर्ड बनना एक अच्छी बात है, लेकिन मैंने एक सेकेंड के लिए भी इस बारे में या दोहरा शतक लगाने के बारे में नहीं सोचा था। मैं केवल अधिक से अधिक रन बनाने की कोशिश कर रहा था।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार