गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 के 67वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करते हुए उन्होंने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना दिए। इस मैच में भी हार्दिक पांड्या ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 62 रन बनाए।

Advertisement

वैसे तो गुजरात की पारी के दौरान कई सारे रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन एक पल ऐसा भी आया जब हार्दिक पांड्या की पत्नी हैरान रह गई। ये घटना मैच के 10वें ओवर के दौरान हुई। ये ओवर आरसीबी के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल फेंक रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने इतनी जोर से बल्ला घुमाया कि बल्ला उनके हाथ से फिसल गया और स्क्वेयर लेग अंपायर के पास हवा में तैरते हुए दिखा।

Advertisement

इस घटना ने न केवल मैदान पर सभी को हैरान कर दिया, बल्कि हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक, जो स्टैंड में बैठी थी, वो भी पांड्या के उड़ते हुए बल्ले को देख कर चौंक गईं और उन्होंने बड़बड़ाते हुए कहा, 'ये कैसे हुआ।'

हार्दिक की पत्नी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो गुजरात के लिए एक बार फिर से हार्दिक पांड्या और राशिद खान ने अच्छा फिनिश किया और अपनी टीम को 168 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, अब आरसीबी को इस टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए 169 रन बनाने होंगे और अगर ये 169 रन नहीं बने तो आरसीबी फैंस को ट्रॉफी जीतने के लिए एक साल और इंतज़ार करना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार