6 अप्रैल, हैदराबाद (CRICKETNMORE) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ युवराज सिंह ने आज अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। युवराज ने केवल 23 गेंद पर ही अर्धशतक जमाकर बेंगलुरू गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। मैच रिपॉर्ट
Advertisement
युवराज सिंह की धमाकेदार पारी के दौरान उनका कैच भी छूटा। हुआ ये कि अपना पहला मैच खेल रहे अनिकेत चौधरी की एक बाउंसर को मारने के दौरान युवी का कैच छूट गया। जिसके बाद युवराज सिंह ने बीच मैदान पर जो किया उसने क्रिकेट प्रेमी का दिल जीत लिया।
Advertisement
जब युवी का कैच छूटा तो डेब्यू खिलाड़ी अनिकेत चौधरी थोड़ा नर्वस हो गए। लेकिन युवराज सिंह ने ओवर की समाप्ती के बाद खुद अनिकेत चौधरी के पास जाकर उनसे हाथ मिलाया। युवराज सिंह के इस खेल भावना को देखकर हर कोई युवी के इस पहल को सलाम करने लगा।
देखिए दिल को जीतने वाला वीडियो
Advertisement