The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) और पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुकाबला खत्म होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाया। 

Advertisement

यह मुकाबला गुरुवार (30 जुलाई) को साउथैम्प्टन में सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स विमेंस के बीच खेला गया। जेमिमा रोड्रिग्स सदर्न ब्रेव की ओर से मैदान पर उतरी थीं, जबकि फातिमा सना बर्मिंघम फीनिक्स का हिस्सा थीं। मुकाबले में रोमांच देखने को मिला, लेकिन मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

मैच खत्म होते ही दोनों खिलाड़ियों ने मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिलाया। इसके बाद जेमिमा और फातिमा ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

VIDEO:

इस वीडियो की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध काफी सीमित रहे हैं। राजनीतिक तनाव और पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच मैदान पर होने वाली हर मुलाकात पर लोगों की नजर रहती है।

पिछले साल एशिया कप 2025 के दौरान भारत की मेंस टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद से भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में कथित तौर पर 'नो हैंडशेक' विवाद की भी काफी चर्चा रही। हाल के आईसीसी महिला टूर्नामेंटों में भी भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में द हंड्रेड जैसी फ्रेंचाइजी लीग में जेमिमा रोड्रिग्स और फातिमा सना का इस तरह से एक-दूसरे से हाथ मिलाना और गले लगना फैंस के लिए एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार