आईपीएल 2023 के 13वें मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आखिरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़ते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक रोमांचक जीत दिला दी। रिंकू इस हारे हुए मैच को जीता देंगे इसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। उनके द्वारा आखिरी में ऐसा करने पर कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था। यह आईपीएल इतिहास के 16 साल में सबसे अविश्वसनीय आखिरी ओवर था जहां किसी खिलाड़ी ने लगातार 5 छक्के जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई हो। 

Advertisement

आपको बता दे कि आखिरी ओवर में कोलकाता को जीतने के लिए 29 रन चाहिए थे और गेंदबाजी करने यश दयाल आये थे। रिंकू ने आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ते हुए टीम को 3 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी। रिंकु ने इस मैच में 21 गेंद में एक चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की तेज तर्रार पारी खेली। उनके द्वारा खेली गयी इस पारी को लेकर फैंस ट्विटर पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे है। ट्विटर पर आयी प्रतिक्रियाओं में से कुछ यहाँ दी गयी है: 

Advertisement

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 204 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन विजय शंकर ने बनाये। उन्होंने नाबाद 63*(24) रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के भी लगाए। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 38 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 31 गेंद में 5 चौको की मदद से 39 रन की पारी खेली। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट सुनील नरेन ने लिए। उन्होंने 4 ओवर के अपने कोटे में 33 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा सुयश शर्मा ने एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने यह मैच 20 ओवर में 7 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन वेंकटेश ने बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 8 चौको और 5 छक्कों की मदद से 83 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान नितीश ने 29 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। अय्यर ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 100(55) रन की बेहतरीन साझेदारी की। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट कप्तान राशिद ने लिए। उनके अलावा अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट अपने नाम किये। वहीं एक-एक विकेट जोशुआ लिटिल और मोहम्मद शमी ने लिया।  

आपको बता दे कि गुजरात के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या अस्वस्थ थे। इसलिए उनकी जगह राशिद ने कप्तानी की थी। आपको बता दे कि राशिद ने 16वें ओवर की शुरूआती तीन गेंदों पर क्रमशः आंद्रे रसेल (1), सुनील नरेन (0) और शार्दुल ठाकुर को आउट करते हुए आईपीएल 2023 की पहली हैट्रिक ली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार