Chinelle Henry Catch: महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की तेज गेंदबाज ऑलराउंडर चिनेल हेनरी ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया। मिड ऑन पर लपके गए उनके इस सुपर कैच ने टीम को अहम सफलता दिलाई।

Advertisement

यह अहम मुकाबला मंगलवार (3 फरवरी) को कोटांबी के वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को दूसरे ही ओवर में सोफी डिवाइन (6) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पावरप्ले में गुजरात की मुश्किलें और बढ़ गईं।

पावरप्ले के आखिरी ओवर में नंदिनी शर्मा की फुल गेंद पर अनुष्का शर्मा ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में उठ गई। मिड ऑन पर मौजूद चिनेल हेनरी ने तेजी से दाईं ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से जबरदस्त कैच लपका और अनुष्का शर्मा की पारी का अंत कर दिया। अनुष्का 16 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

अगली ही गेंद पर गुजरात जायंट्स को कप्तान एशले गार्डनर के रूप में एक और बड़ा झटका लगा। गार्डनर का बाहरी किनारा सीधे पहली स्लिप में खड़ी स्नेह राणा के पास गया, जिन्होंने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की और कप्तान को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया।

VIDEO:

Advertisement

मैच की बात करें तो शुरुआती झटकों के बावजूद बेथ मूनी ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और जिम्मेदारी भरी बल्लेबाज़ी की। मूनी ने 51 गेंदों में नाबाद 62 रन की अहम पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 168 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

टीमें इस मैच के लिए
गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोलवार्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजैन कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नु मणी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार