23 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।  इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को 4- 0 से हराकर इतिहास लिख दिया। कोहली की कप्तानी में भारत ने ना सिर्फ न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप किया बल्कि वेस्टइंडीज में जातक टेस्ट सीरीज जीतकर कमाल का खेल दिखाया है। इस साल कोहली एंड कपंनी की टीम ने अपने खेले गए 11 टेस्ट मैच में किसी टेस्ट मैच में हार का स्वाद नहीं चखा है जो एक शानदार रिकॉर्ड है।

टीम इंडिया को झटका, ये बड़ा गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ वन डे और टी-20 सीरीज से बाहर

Advertisement

हालांकि कोहली के शानदार टेस्ट कप्तानी के बाद भी आईसीसी ने विराट को अपनी टेस्ट टीम में जगह नहीं दी जो थोड़ा हैरान करने वाला है। गौरतलब है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में साल 2016 में लगभग 75 की शानदार औसत के साथ रन बनाए हैं।

अश्विन की नजरों में धोनी और कोहली में से ये है बेस्ट टेस्ट कप्तान

Advertisement

साल 2016 में कोहली ने 12 टेस्ट मैच में 75.93 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1215 रन जमाए जिसमें कोहली ने 4 शतक और 2 हाफ सेंचुरी बनाकर शानदार परफॉर्मेसं किया।  कोहली ने जो 4 शतक जमाए उसमें 3 शतक को विराट दोहरा शतक में तब्दील करने में सफल रहे जो बेहद ही कमाल की बात है।

वैसे आईसीसी ने यह खिताब सितंबर 2015 से लेकर सितंबर 2016 के बीच के परफॉर्मेंस को देखकर लिया है। इस दौरान कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 8 मैचों में केवल 451 रन ही बना पाए थे। यही कारण है कि आईसीसी ने कोहली को अपने टेस्ट टीम से दरकिनार कर दिया है।

साल 2016 में टेस्ट क्रिकेट में विराट से ज्यादा सिर्फ 3 बल्लेबाज ही बना पाए हैं। इतना ही नहीं कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर सर्वाधिक बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने में सचिन और द्रविड़ की बराबरी कर ली। बला की खूबसूरत है हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड लीशा शर्मा

सचिन और राहुल ने कप्तान के तौर पर 1 दफा टेस्ट क्रिकेट में मैन ऑफ द सीरीज जीतने में सफल रहे। वैसे भारतीय कप्तान के तौर पर सर्वाधिक बार मैन ऑफ द सीरीज जीतने का खिताब अजहर और कपिल देव ने 2 दफा जीता है। BREAKING: वनडे में कोहली के नेतृत्व में खेलगें धोनी

Advertisement

इन सबके बावजूद कोहली को आईसीसी ने टेस्ट टीम के लायक नहीं समझा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार