श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर थिसारा परेरा (Thisara Perera Six Sixes) ने घरेलू 50 ओवर टूर्नामेंट में एक ओवर में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह प्रोफेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले नौंवे और सिर्फ 50 ओवर के मुकाबले में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वनडे में उनसे पहले सिर्फ साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने यह कारनामा किया है।

Advertisement

रविवार (28 मार्च) को ब्लूमफील्ड क्रिकेट और एथलेटिक क्लब के खिलाफ हुए मुकाबले में श्रीलंका आर्मी स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेलते हुए 13 गेंदों में 400 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 छक्कों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 48 रन सिर्फ छक्कों से ही बनाए।

Advertisement

परेरा ने दिलन कोरे द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में 6 छक्के जड़े। जिसके चलते श्रीलंका आर्मी स्पोर्ट्स क्लब ने निर्धारित 41 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 318 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में ब्लूमफील्ड ने 17 ओवरों में 73 रनों के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए। जिसके बाद खराब रोशनी के कारण आगे खेल नहीं हो सका और मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हो गया।

बता दें कि इस साल दूसरी बार किसी खिलाड़ी ने प्रोफेशनल क्रिकेट में एक ओवर में 6 छक्के जड़े हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अकिला धनंजय के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार