Tilak Varma Viral Video: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ तिलक वर्मा (Tilak Varma) मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेल रहे हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के बीच तिलक वर्मा का एक बेहद ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वो अपनी एक फैन गर्ल को फ्लाइंग किस देते नज़र आए हैं।
दरअसल, ये एक 20 सेकंड का वीडियो है जिसमें तिलक वर्मा बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए देखे जा सकते हैं। इसी बीच उनकी एक फैन गर्ल लगातार उनका नाम लेकर उन्हें चीयर करती है। ऐसे में तिलक का उन पर ध्यान चला जाता है और वो अपनी फैन गर्ल का हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हैं।
यहां तिलक अपनी फैन गर्ल से इशारों में कहते हैं कि वो मुंबई की टीम को सपोर्ट करें और मुकाबले पर भी ध्यान दें। इसी के बाद वो अपनी फैन गर्ल को प्यार से फ्लाइंग किस देते हैं। आप ये क्यूट वीडियो नीचे देख सकते हो।
बात करें साल 2026 के आईपीएल में तिलक वर्मा के प्रदर्शन की तो वो अब तक अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ खास नहीं कर पाए हैं और उन्होंने MI के लिए 10 मैचों में 22.66 की औसत और 154.54 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 204 रन बनाए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस दौरान तिलक ने एक शतक (नाबाद 101 रन) भी ठोका है। यानी बाकी नौ पारियों में उन्होंने सिर्फ 103 रन बनाए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट के बीच पांच दिनों का एक लंबा ब्रेक मिला है। वो अपना अगला मुकाबला रविवार, 10 मई को खेलने वाले हैं। तो ऐसे में MI फैंस यही उम्मीद करेंगे कि तिलक वर्मा और टीम के बाकी खिलाड़ी तब तक खुद को पूरी तरह फ्रेश कर लें और फिर रायपुर के मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को एक कड़ी चुनौती देकर जीत दर्ज करें। हालांकि ऐसा होता है या नहीं, ये तो समय ही बताएगा।