Top-3 Indian Players With Most T20I Runs Vs Zimbabwe: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के टूर पर है जहां उन्हें मेजबान टीम के साथ गुरुवार, 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं भारत के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया। गौरतलब है कि इस लिस्ट में शामिल दो खिलाड़ी जिम्बाब्वे टूर पर टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।
3. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal): ये बाएं हाथ का बल्लेबाज़ एक बेहद ही काबिल खिलाड़ी हैं, जो कि लंबे समय से टीम इंडिया की टी20 और वनडे टीम में लगातार मौके मिलने का इंतजार कर रहा है। वो इस लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर हैं। यशस्वी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2024 में तीन टी20 मुकाबले खेले और 70.50 की औसत और 165.88 की स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए। वो देश के लिए 29 टेस्ट में 2535 रन, 6 वनडे में 285 रन और 23 टी20 इंटरनेशनल में 723 रन ठोक चुके हैं।
2. शुभमन गिल (Shubman Gill): भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कैप्टन शुभमन गिल जिन्होंने कुछ टी20 मुकाबलों में भी टीम इंडिया की कैप्टेंसी की, वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 टी20 मैचों में 42.50 की औसत से 170 रन बनाकर ये पॉजिशन हासिल की। 26 साल के शुभमन देश के लिए 41 टेस्ट, 67 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उन्हें भी जिम्बाब्वे टूर के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में नहीं चुना गया है।
1. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma): जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है। 25 साल के अभिषेक एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि जिम्बाब्वे के सामने 6 टी20 मैचों में 177.22 की औसत से 179 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 1 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी लगाई है। वो टीम इंडिया के लिए अब तक 53 T20I में 32.36 की औसत और 190.35 की स्ट्राइक रेट से 1618 रन बना चुके हैं। वो जिम्बाब्वे टूर के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।