Top-5 Player With Most Runs in IND Vs AFG T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। तो आइए इस सीरीज के शुरू होने से पहले आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन पांच बल्लेबाज़ों के नाम जिन्होंने भारत-अफगानिस्तान टी20 में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया। इस लिस्ट में भारत के दो खिलाड़ी शामिल हैं।
5. इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran): अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान एक टैलेंटिड खिलाड़ी हैं जो कि अपने देश के लिए 100 से ज्यादा इंटरनेशन मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने भारत के सामने 5 टी20 मैचों में दो अर्धशतक लगाकर 155 रन बनाए हैं। वो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।
4. मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi): अफगानी टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भारत-अफगानिस्तान टी20 इंटरनेशनल में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। 41 वर्षीय नबी ने Team India के सामने अब तक 8 मैचों में 177 रन ठोके हैं। वो अफगानिस्तान के लिए 152 टी20 इंटरनेशनल में 2,448 रन और 109 विकेट ले चुके हैं।
3. गुलबदीन नायब (Gulbadin Naib): अफगानिस्तान के एक और ऑलराउंडर ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, जो कि कोई और नहीं, बल्कि अफगान टीम के जाने माने हरफनमौला खिलाड़ी गुलबदीन नायब हैं। उन्होंने भारत के सामने 7 T20I की 6 पारियों में 44.75 की औसत से 179 रन जोड़कर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्होंने टीम इंडिया के सामने दो अर्धशतक भी लगाए हैं।
2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma): Team India के हिटमैन रोहित शर्मा इस लिस्ट में ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। रोहित ने अफगानिस्तान के सामने 6 टी20 मैचों में 51 की औसत और 153.38 की स्ट्राइक रेट से 204 रन बनाए हैं। उन्होंने अफगान टीम के खिलाफ एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी भी ठोकी है। वो इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. विराट कोहली (Virat Kohli): भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड Team India के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने महज़ 6 मैचों की 5 पारियों में 225 रन ठोककर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्होंने अफगानिस्तान के सामने 56.25 की औसत और 159.57 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करके ये कारनामा किया। उन्होंने IND Vs AFG T20I में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी भी बनाई।