Umran Malik 163.7kmph: टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उमरान मलिक ने अभ्यास सत्र के दौरान 163.7 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी है। जिस हिसाब से उमरान मलिक लगातार 150kmph से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं उसको देखकर लग रहा है कि वो जल्द ही शोएब अख्तर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

Advertisement

शोएब अख्तर ने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 kmph  की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। दावा किया जा रहा है कि उमरान मलिक ने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ के सामने 163.7 kmph की रफ्तार से गेंद फेंकी है। इस रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है इस बात पुष्टि Cricketnmore नहीं करता है। लेकिन, जिस हिसाब से उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में गेंदबाजी की थी उसको देखकर लगता है कि शोएब अख्तर का रिकॉर्ड ज्यादा वक्त तक सेफ नहीं रह सकता।

Advertisement

30 से अधिक बार 150 की स्पीड से फेंकी थी गेंद
आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में उमरान मालिक ने 157 kmph की स्पीड से गेंद फेंकी थी। वहीं पूरे आईपीएल 2022 सीजन के दौरान उमरान मलिकन ने 30 से अधिक बार 150 की स्पीड से गेंद की थी। 

राहुल द्रविड़ हुए उमरान मलिक से प्रभावित
राहुल द्रविड़ ने उमरान मलिक के बारे में बोलते हुए कहा,'यह रोमांचक है। वो निश्चित रूप से तेज और रफ्तार गति के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। जाहिर है, वो अभी सीख रहा है। वो एक छोटा लड़का है और धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है खुद में सुधार कर रहा है। वह जितना अधिक खेलेगा उतना ही ज्यादा बेहतर होता जाएगा। हमारे दल में उनके जैसे किसी को पाकर बहुत खुशी हुई।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार