Hardik Pandya Unwanted Record: आईपीएल 2025 (IPL 2025) का 56वां मुकाबला बीते मंगलवार, 6 मई को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला गया था जो कि MI के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में हार्दिक बैट और बॉल दोनों से ही फ्लॉप रहे और इसी बीच उन्होंने 11 बॉल का ओवर करके एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की इनिंग के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए आठवां ओवर करने आए थे जिसमें उन्होंने 2 नो बॉल और 3 वाइड बॉल डालते हुए पूरी 11 बॉल डिलीवर की। आपका बता दें कि इसी के साथ अब हार्दिक का नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा ओवर डालने वाले खिलाड़ियों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया है। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि वो ऐसे पहले कैप्टन भी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में 11 बॉल लंबा ओवर किया।

आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाज़

मोहम्मद सिराज - 11 बॉल बनाम मुंबई इंडियंस
तुषार देशपांडे - 11 बॉल बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
शार्दुल ठाकुर -11 बॉल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
संदीप शर्मा - 11 बॉल बनाम दिल्ली कैपिटल्स
हार्दिक पांड्या - 11 बॉल बनाम गुजरात टाइटंस

ऐसा रहा मैच का हाल

बात करें अगर MI vs GT मैच की तो वानखेड़े के मैदान पर गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। गौरतलब है कि बारिश के कारण ये मुकाबला थोड़ा बाधित रहा जिस वज़ह से गुजरात टाइटंस को 19 ओवर में 147 रन बनाने का लक्ष्य मिला।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 43 रन, जोस बटलर ने 30 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 रनों की पारी खेली। इन्हीं पारियों के दम पर आखिर में गुजरात टाइटंस ने ये मैच आखिरी गेंद पर टारगेट हासिल करते हुए 3 विकेट से जीता और इसी के साथ अब GT की टीम पॉइंट्स टेबल पर 11 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार