urvashi rautela and naseem shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ जुड़ चुका है। हाल ही में दोनों के बीच बिना नाम लिए सोशल मीडिया पर जंग जैसा माहौल छिड़ गया था जब उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मिस्टर RP उनसे मिलने के घंटों इंतजार कर रहे थे। जिसपर ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुझे माफ करो बहन लिखकर उर्वशी को ट्रोल कर दिया था।

Advertisement

इस घटना के बाद मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था। इस बीच उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी एक स्टोरी पोस्ट की थी। इस स्टोरी में उर्वशी रौतेला के साथ पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह भी नजर आ रहे थे। ये फैन मेड वीडियो थी जिसे उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।

Advertisement

उर्वशी की इस स्टोरी का वीडियो बनाकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस मीम बनाकर ऋषभ पंत को चिढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने बॉलीवुड फिल्म धड़कन के सीन को क्रॉप करके उसे पंत, उर्वशी और नशीम शाह से जोड़ा है।

वहीं अन्य यूजर भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि उर्वशी रौतेला को एशिया कप के दौरान मैदान पर टीम इंडिया को चीयर करते हुए देखा गया था। एशिया कप की बात करें तो टीम इंडिया लगभग-लगभग एशिया कप से बाहर ही हो चुकी है।

सुपर-4 मुकाबले में पहले पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराया वहीं अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की टीम अगर अपने बाकी बचे दो मैचों में से एक भी मैच जीतती है तो फिर टीम इंडिया एशिया कप से एलिमिनेट हो जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार