ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy ) कंधे की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। सिलेक्टर्स ने उनकी जगह तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने सोमवार (9 नवंबर) को प्रैस रिलीज जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

Advertisement

बता दें कि चक्रवर्ती के सीधे कंधे में चोट थी। जिसके कारण उन्हें फील्डिंग के दौरान गेंद थ्रो करने में परेशानी आई रही थी। यह बात सामनें आई थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स के मैनेजमेंट ने सिलेक्शन कमेटी से चक्रवर्ती के चोटिल होने का खबर छुपाई थी। खबरों के अनुसार चक्रवर्ती ने आईपीएल खेलने के लिए अपनी सर्जरी को टाल दिया था। 

Advertisement

चक्रवर्ती को आईपीएल 2020 में अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया में जगह मिली थी। उन्होंने 13 मैचों में 17 विकेट अपने खाते में डाले थे और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। 

चक्रवर्ती की जगह टीम में आए सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज नटराजन ने भी अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। 16 मैचों में 16 विकेट हासिल करने वाले नटराजन ने इस सीजन सबसे ज्यादा यॉर्कर गेंद डाली है।

ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेट-कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेट-कीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार