कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के बड़े प्रशंसक हैं और उनका कहना है कि उनकी बल्लेबाजी में गांगुली की बड़ी भूमिका है।

Advertisement

वेंकटेश केकेआर के नए स्टार बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं और उन्होंने रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ नाबाद 41 और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 53 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

मैच के बाद वेंकटेश ने कहा कि वह हमेशा केकेआर के लिए खेलना चाहते थे जिसका कारण गांगुली हैं क्योंकि शुरूआत में वह इस टीम के कप्तान थे। वेंकटेश ने कहा, "केकेआर ऐसी पहली फ्रेंचाइजी है जिसके साथ मैं जुड़ना चाहता था जिसकी वजह दादा (गांगुली) हैं क्योंकि वह शुरूआत में टीम के कप्तान थे। ईमानदारी से कहूं तो मेरे लिए सपना सच होने जैसा है।"

उन्होंने कहा, "मैं दादा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। दुनियाभर में उनके करोड़ों प्रशंसक होंगे और उनमें से मैं एक हूं। दादा ने मेरी बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया है। जब मैं बहुत छोटा था तो मैं दाएं हाथ से बल्लेबाजी करता था लेकिन मैं दादा को देखकर बिल्कुल वैसा ही करना चाहता था, जिस तरह से उन्होंने छक्के मारे, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की।"

वेंकटेश ने कहा, "जब लॉकडाउन में थे, तो मुझे लगता है कि मैं वास्तव में अपने अवसर की प्रतीक्षा कर रहा था। यह बहुत सकारात्मक था कि मुझे मेरा मौका मिलेगा और मैंने जो भी गतिविधि की, वह इस दिशा में निर्देशित थी कि मुझे मैच में कैसे खेलने जाना है।"

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

केकेआर का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 26 सितंबर को होगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार