वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अब इस कड़ी में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि पावर और पैसा होने के बावजूद हम चैंपियन टीम बनने से कोसों दूर हैं। शनिवार को बारबाडोस में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस मैच में सिर्फ 181 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।

Advertisement

वेंकटेश प्रसाद को अक्सर भारतीय क्रिकेट पर बोलते हुए देखा गया है और इस बार भी उन्होंने अपनी बेबाकी कायम रखी और ट्वीट करके टीम इंडिया को आईना दिखाया। वेंकटेश प्रसाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “टेस्ट क्रिकेट को छोड़ दें तो, भारत पिछले कुछ समय से अन्य दो प्रारूपों में बहुत सामान्य रहा है। हम बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज हारे। पिछले दो टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन। ना तो हम इंग्लैंड की तरह रोमांचक टीम हैं और ना ही ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरह क्रूर हैं।”

Advertisement

अपने दूसरे ट्वीट में प्रसाद ने लिखा, “पैसे और ताकत के बावजूद, हम सामान्यता का जश्न मनाने के आदी हो गए हैं और चैंपियन टीमों से कोसों दूर हैं। हर टीम जीतने के लिए खेलती है और भारत भी, लेकिन समय के साथ खराब प्रदर्शन के लिए उनका दृष्टिकोण और रवैया भी एक कारक है।''

अगर भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे वनडे की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोती की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले तो भारत को 181 रनों पर ढेर कर दिया और उसके बाद सिर्फ 4 विकेट खोकर छह विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। वेस्टइंडीज की जीत के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ खड़ी हुई है और अब जो भी टीम तीसरा मैच जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी।

दूसरे वनडे में भारतीय टीम प्रबंधन का कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने का फैसला बुरी तरह से उलटा पड़ गया ऐसे में ये दोनों ही तीसरे वनडे में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे और सीरीज के निर्णायक मुकाबले में कौन से खिलाड़ी बाहर बैठेंगे ये देखना दिलचस्प होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार