पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) सुर्खियों में हैं। वेंकटेश प्रसाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें वो हाथ में तिरंगा लिए हुए बेहद पतले और कमजोर नजर आ रहे हैं। वेंकटेश प्रसाद को इस हालात में देखकर उनके फैंस को चिंता हो गई जिसके चलते एक यूजर ने उनकी उस तस्वीर पर कमेंट करते हुए उनके कमजोर होने के पीछे की वजह जाननी चाही।

Advertisement

वेंकटेश प्रसाद को इस कंडीशन में देखकर उनसे सवाल करते हुए यूजर ने लिखा, 'अरे आप इतने पतले कैसे हो गए और क्यों? आप इतने महान क्रिकेटर थे।' फैन द्वारा चिंता दिखाए जाने पर वेंकटेश प्रसाद ने अपने पतले होने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि वो पूरी तरह से ठीक और स्वस्थ हैं।'

Advertisement

वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, 'मैं बिल्कुल ठीक और स्वस्थ हूं। मैं एक साधना पर था और अरुणाचल पर्वत के आसपास तिरुवनमलाई में गिरिवलम (परिक्रमा) कर रहा था। मैं बहुत हल्का भोजन कर रहा था। कुछ वजन कम किया है लेकिन बहुत ऊर्जावान और जिंदा महसूस कर रहा हूं। जल्द ही वजन फिर से ठीक हो जाएगा। आपकी चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'

बता दें कि वेंकटेश प्रसाद ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच खेले हैं। वेंकटेश प्रसाद ने अपने टेस्ट करियर में 35 औसत और 2.86 की इकॉनमी से 96 विकेट लिए। वहीं 161 वनडे मैचों में 32.30 की औसत और 4.67 की इकॉनमी के साथ वेंकटेश प्रसाद ने 196 विकेट झटके हैं। वनडे क्रिकेट में वेंकटेश प्रसाद ने एक बार 5 विकेट भी लिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार