आईपीएल 2025 का रोमांचक मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया, लेकिन मुंबई ने भी कहां कम छोड़ा – पूरे 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन ठोक डाले।

Advertisement

हालांकि इस हाई-स्कोरिंग पारी के बीच अगर किसी ने मैदान पर फैंस का दिल जीता, तो वो थे दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, जिनकी फील्डिंग देखकर खुद मुंबई के खिलाड़ी भी दंग रह गए।

Advertisement

हवा में उड़कर बचाए रन
मुंबई की पारी का 18वां ओवर चल रहा था। गेंदबाज़ थे मिचेल स्टार्क और सामने थे नमन धीर। धीर ने जोरदार शॉट मारा, गेंद बाउंड्री पार जाती दिख रही थी – लेकिन तभी अक्षर ने बाज जैसी फुर्ती दिखाई, दौड़ लगाई, और हवा में छलांग मारते हुए गेंद को लपक लिया। थोड़ी सी और जगह मिलती तो कैच भी पकड़ लेते, लेकिन खुद की रफ्तार से संतुलन नहीं बना पाए। मगर कमाल की टाइमिंग से उन्होंने गेंद को बाउंड्री पार जाने से पहले ही बाहर फेंक दिया – और अपनी टीम के बहुमूल्य रन बचा लिए।

यहां देखिए VIDEO:

रोहित फिर फ्लॉप, तिलक-रिकलटन चमके
मुंबई की पारी में रोहित शर्मा एक बार फिर जल्दी आउट हो गए – इस बार सिर्फ 18 रन बनाकर। उनका फॉर्म अब चिंता का सबब बनता जा रहा है। लेकिन रयान रिकलटन (41 रन) और सूर्यकुमार यादव (40 रन) ने मिलकर अच्छी बल्लेबाज़ी की। असली ताबड़तोड़ तो तिलक वर्मा ने दिखाई – 33 गेंदों में 59 रन, 6 चौके और 3 छक्के उड़ाए। दिल्ली के किसी भी गेंदबाज़ को बख्शा नहीं। नमन धीर भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने 38 रन बनाकर मुंबई को 200 के पार पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

इस मैच के लिए दोनों टीमें
दिल्ली कैपिटल्स:
जैक फ्रेजर-मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: दर्शन नालकंडे, करुण नायर, समीर रिज़वी, डोनोवन फरेरा, दुष्मंथा चमीरा।

Advertisement

मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: कोर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कर्ण शर्मा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार