Virat Kohli Spirit Of Cricket: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के ओपनिंग बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सस्ते में आउट हो गए। कोहली ने आठ गेंद खेली और एक छक्के की मदद से सिर्फ 7 रन बनाए और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) के हाथों आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

अपनी इस छोटी से पारी के दौरान कोहली ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी का दिल जीत लिया। कोहली ने ट्रेंट बोल्ट द्वारा डाले गए पारी के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर खेल भावना की मिसाल पेश की। 

Advertisement

कोहली ने शरीर की तरफ अंदर आती शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर बैकफुट पर बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की तरफ शॉट खेला। वहां फील्डिंग कर रहे जोस बटलर ने अपने दायीं तरफ डाइव लगाकर गेंद को रोका और गेंदबाजी छोर की तरफ थ्रो किया, जहां कोहली सिंगल चुराने के लिए दौड़ रहे थे। 

गेंद कोहली के पैर से लगकर लॉन्ग ऑफ की तरफ चली गई। लेकिन ओवर थ्रो होने के बावजूद भी दूसरा रन नहीं दौड़ा और हाथ उठाकर ईशारा किया की उन्होंने जानकर ऐसा नहीं किया। 

गौरतलब है कि कोहली के लिए आईपीएल 2022 ज्यादा खास नहीं रहा। उन्होंने दूसरे क्वालीफायर को मिलाकर 16 मुकाबलों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

बता दें इस सीजन कृष्णा ने सात गेंद के अंदर बिना कोई रन दिए कोहली को दो बार आउट किया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार