विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को आज यानी 11 दिसंबर को 4 साल पूरे हो गए हैं। विरुष्का के शादी की सालगिरह के मौके पर बधाईयों का ताता लगा हुआ है। फैंस जमकर इस क्यूट कपल को इस खास मौके की बधाई दे रहे हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली संग 10 अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

Advertisement

तस्वीर में विराट और अनुष्का साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ अनुष्का ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। अनुष्का ने लिखा, 'धारणाओं और नजरियों से भरी इस दुनिया में तुम्हारे जैसा इंसान बनने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। शुक्रिया मुझे प्रेरित करने के लिए जब मुझे इसकी जरूरत थी।'

Advertisement

अनुष्का शर्मा ने आगे लिखा, 'बराबरी की शादी सिर्फ तभी संभव है जब दोनों सिक्योर हों। तुम सबसे सिक्योर इंसान हो जिसे मैं जानती हूं। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि खुशकिस्मत वो लोग होते हैं जो आपकी हकीकत को जानते हैं। आपकी कामयाबियों के पीछे आपकी रूह को जानते हैं।'

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली में शादी की थी। इस शादी से उनका एक बच्चा भी है। विराट अपनी पत्नी संग काफी खुश है और अक्सर विराट को ऐसा कहते सुना गया है कि अनुष्का शर्मा ने ही उनकी लाइफ को कंप्लीट किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार