मुंबई, 29 जुलाई | ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए उन्हें इस समय का सबसे अच्छा क्रिकेटर करार दिया। भारत में आगामी फिल्म 'अनइंडियन' का प्रचार कर रहे ब्रेट ली यहां संवाददाताओं को बताया, "मुझे लगता है विराट इस समय सबसे अच्छा क्रिकेटर हैं। सचिन (तेंदुलकर) सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और मुझे लगता है कि विराट (कोहली) अपने काम काम में जबरदस्त है। उनकी आक्रामकता अद्भुत है।" क्रिकेट फैन्स को लगा झटका: इस वजह से कोहली छिन लेगें धोनी से वनडे और टी- 20 की कप्तानी

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें अब भी क्रिकेट से प्यार है, लेकिन अभिनय उनके जीवन की दूसरी पारी है। उन्होंने कहा, "मुझे अब भी क्रिकेट से प्यार है। आप हमेशा पर्याप्त खेल का सम्मान करेंगे लेकिन यह मेरी दूसरी पारी है।" फिल्म 'अनइंडियन' के बारे में उन्होंने कहा,"मैं चाहता हूं कि लोग इस फिल्म का आनंद लें। यह रोमांटिक कॉमेडी, हास्य और जुनून से भरपूर है।" जो रूट ने कोहली को टेस्ट क्रिकेट में धराशायी किया

Advertisement

अनुपम शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी, सुप्रिया पाठक, आकाश खुराना और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिका में हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार