कोलकाता, 14 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा कि आक्रामकता के मामले में मौजूदा कप्तान विराट कोहली उनसे जो कदम आगे हैं। गांगुली बुधवार को अपने सौरव गांगुली फाउंडेशन और सौरव गांगुली क्रिकेट स्कूल लांच समारोह में शामिल हुए। ये दोनों संस्थान 'पिचविजन क्रिकेट टेक्नोलॉजी' द्वारा संचालित हैं। इसी समारोह में गांगुली ने कहा, "कोहला की आक्रमकता मुझसे दो गुनी अधिक है।"

OMG: IPL 2017 बाहर हुआ ये “रफ्तार का सौदागर”, फैंस हो जाएंगे निराश
Advertisement

यह प्रौद्योगिकी एक प्रकार का उपकरण है, जो टेलीविजन और अकादमी शैली प्रतिक्रिया के जरिए खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर अपने कौशल में सुधार में मदद करती है। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट में अपने करियर के दौरान गांगुली को एक आक्रामक कप्तान के रूप में जाना जाता था। 2002 में भारत की नेटवेस्ट त्रिकोणीय श्रृंखला जीत के समय लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर उनकी अपनी टी-शर्ट निकालकर जश्न मनाने का पल सभी को याद है। 

यह भी पढ़ें: चेन्नई टीम में टीम इंडिया में शामिल होगा नया बल्लेबाज, कुंबले दे रहे हैं खास ट्रेनिंग

कोहली भी अपने विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से तकरार के लिए लोकप्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

इसके साथ ही कोहली पांच टेस्ट श्रृंखला जीतने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 2015 में श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला को 2-1, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0, वेस्टइंडीज के किलाफ 2016 में 2-0, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 और इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से जीती है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ अभी एक और टेस्ट मैच खेला जाना बाकी है लेकिन भारत ने इस श्रृंखला में 3-0 से अजय बढ़त बना ली है। 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, आईसीसी ने दी ये खास सम्मान

गांगुली ने अपने फाउंडेशन के बारे में कहा, "पिचविजन क्रिकेट टेक्नोलॉजी' के जरिए हम पश्चिम बंगाल में क्रिकेट को एक अलग स्तर पर ले जाने का वादा करते हैं।"

Advertisement

पूर्व कप्तान ने कहा, "हम फाउंडेशन से संबद्ध स्कूलों के बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए 100-150 कोचों को नियुक्त करेंगे। वित्तीय रूप से कमजोर क्रिकेट खिलाड़ियों को नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार