टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाएगा जिससे पहले इंडियन टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विराट कोहली, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या देरी से इंडियन टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए जुड़ने वाले हैं।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने पहले ही बीसीसीआई को ये जानकारी दे दी थी कि वो देरी से टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम के साथ जुड़ेगे जिसके लिए बीसीसीआई से उन्हें मंजूरी मिल गई।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'कोहली ने हमें पहले ही बता दिया था कि वह देर से टीम में शामिल होंगे और इसलिए बीसीसीआई ने उनके वीजा अपॉइंटमेंट को बाद की तारीख के लिए रखा है। उनके 30 मई की सुबह न्यूयॉर्क जाने की उम्मीद है। बीसीसीआई ने उनके रिकवेस्ट पर अपनी सहमती जताई है।'

इतना ही नहीं, विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या भी देरी से ही टीम इंडिया से साथ जुड़ने वाले हैं। खबरों के अनुसार हार्दिक पांड्या इंडिया में मौजूद नहीं हैं और सीधा टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए इंडिया के साथ अमेरिका में जुडे़ंगे। वहीं संजू सैमसन को पेपर वर्क के कारण देरी होने वाली है।

विराट नहीं खेल पाएंगे ये मैच

ये भी जान लीजिए कि विराट कोहली 30 मई को टी20 वर्ल्ड कप के लिए रवाना होने वाले हैं ऐसे में हो सकता है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम का एकलौता प्रैक्टिस मैच जो कि बांग्लादेश के साथ 1 जून को होने वाला है मिस कर देंगे।

Advertisement

Also Read: Live Score

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर),  संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार