पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वबाह रियाज कई सालों से अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 सालों से वह पाकिस्तान की टीम में है लेकिन कुछ यादगार प्रदर्शन के बावजूद वो टीम से अंदर- बाहर होते रहते हैं लेकिन उन्हें जब भी मौका मिलता है तो वह उसको भुनाने की पूरी कोशिश करते है।

Advertisement

अगर रियाज के कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की बात की जाए तो 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मोहाली स्टेडियम में उन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 वर्ल्ड  कप में उन्होंने शेन वॉटसन के खिलाफ एक खतरनाक स्पेल फेंका था।

Advertisement

हाल ही में रियाज ने एक रैपिड फायर राउंड में कुछ बेहतरीन सवालों के जवाब दिए और इस दौरान उनसे यह भी पूछा गया कि रोहित शर्मा और कोहली में से वो किसका फोन उठाएंगे। 

पाकिस्तानी तेज गेंदबाज रियाज ने इसके जवाब में भारतीय टीम के कप्तान कोहली का नाम लिया।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एबी डी विलियर्स के सामने गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसके अलावा उन्होंने अपने फेवरट एक्टर का नाम बताया जो बॉलीवुड के स्टार सलमान खान है।

वहाब रियाज ने आगे बात करते हुए यह भी बताया कि पाकिस्तान के अन्य कई गेंदबाजों की तरह उनके भी रॉल मॉडल वसीम अकरम है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार