टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीर पोस्ट की है जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। वायरल हो रही तस्वरों में अनुष्का शर्मा स्विमवियर पहन पूल में उतरती हुई नजर आ रही हैं। 

Advertisement

अनुष्का शर्मा नियॉन कलर के मोनीकॉन में बला की खूबसूरत लग रही हैं। अनुष्का शर्मा के बाल खुले हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है। एक्ट्रेस का ये हॉट अंदाज इंटरनेट पर धूम मचा रहा है वहीं पत्नी को देखकर विराट कोहली भी खुदको कमेंट करने से नहीं रोक पाए हैं।

Advertisement

अनुष्का शर्मा की फोटो पर विराट ने हार्ट वाली इमोजी पोस्ट करते हुए अपना प्यार जताया है। अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर वायरल हो चुकी है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अब तक इस फोटो को इंस्टाग्राम पर ही 25 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

बता दें कि विराट कोहली ने लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी। इसी साल विराट कोहली और अनुष्कार शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया है। जिसका नाम दोनों ने मिलकर 'वामिका' रखा है। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे। फिलहाल टी-20 विश्वकप के बाद उन्हें आराम दिया गया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार