18 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKTNMORE)। भारत के पूर्व महान कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर कोहली से मोहित हो गए हैं। धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में कोहली ने 85 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी। अपने 85 रन की पारी में कोहली ने कई शानदार शॉट खेले जिससे क्रिकेट फैन्स से लेकर क्रिकेट पंडित मंत्रमुग्ध हो गए।

OMG: भारत के इस युवा बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा के 264 रन के रिकॉर्ड को

Advertisement

भारत के महान कप्तान रहे सौरव गांगुली ने एक कार्यक्रम में जब उनसे पुछा गया कि कोहली के 25 शतक में से आपका सबसे फेवरेट शतक कौन सा है तो इस सवाल के जबाव में गांगुली  ने कहा कि जब आपके खाते में 25 शतक होते हैं तो किसी एक शतक को चुनना काफी मुश्किल होता है।

युवराज की मां का अकांक्षा को जोरदार जबाव, बिग बॉस से बाहर आ सकती हैं अकांक्षा

Advertisement

यह थोड़ा मुश्किल है क्योंकि कोहली के बल्ले कई शानदार पारियों निकली है। गांगुली ने वैसे कोहली के उस शतक को याद किया जब साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ नॉट आउट 133 रन की पारी खेली थी। इस शतक के बारे में गांगुली ने बताया कि कम उम्र में कोहली ने जिस तरह से श्रीलंका के धाकड़ गेंदबाज मलिंगा का सामना किया था वो शानदार और काबिलेतारीफ थी।

BREAKING: गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा की वापसी, फिर से दिखेंगे क्रिकेट के मैदान पर

इसके अलावा गांगुली ने कोहली के बारे में कहा कि जो भी शतक कोहली ने लगाया उस मैच में ज्यादातर भारत को जीत मिली है। जिससे कोहली के द्वारा खेला गया हर एक शतक अपनी इंपोर्टेंस रखता है।

BREAKING: दूसरे वनडे में सुरेश रैना की वापसी, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता

सौरव गांगुली ने आगे कहा कि कोहली वनडे का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार