16 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जब से विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से कमाल करते आ रहे हैं तब से ऐसा कोई मौका नहीं आया होगा जब विराट को लेकर उनके फैन्स किसी बात से  नाराज हो गए हों। लेकिन अचानक कोहली ने कुछ ऐसा किया है जिससे उनके फैन्स लगातार नाराज होने लगे हैं। जी हां, विराट कोहली ने अपने सोशल साइट फेसबुक पर एक फोटो शेयर की है जिससे कोहली के फैन्स कोहली को लेकर सोशल नेटवर्क साइट पर खुब कॉमेंट कर कोहली की क्लास लगा रहा हैं। मुख्य कोच के लिए बीसीसीआई ने 21 नाम छांटे

Advertisement

अपने सोशल साइट पर कोहली ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो डिनर कर रहे हैं और उस फोटों पर कैप्शन देते हुए कोहली ने लिखा है  'Dinner Is Served!' (खाना परोसा दिया गया है), विराट कोहली का यह फोटो शेयर होते ही कोहली के फैन्स कोहली से इस कदर आग बबूला हो गए हैं कि उन्होंने कोहली को नसीहत देते हुए कॉमेंट किया है कि “ प्लीज कोहली, इस तरह की फोटो को सोशल नेटवर्क साइट पर शेयर नहीं करें , आपसे निवेदन है कि आप खाना गरीबों को खिलाएं। आपको भगवान ने ऐसी जिन्दगी दी है जो आप सपनें में भी नहीं सोच सकते हैं। कुछ लोगों को एक वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती है। आपसे अनुरोध है कि उन गरीब लोगों को खाना खिलाए ना कि फेसबुक पर इस तरह का फोटो शेयर करें। कोहली सचिन से बेहतर है ये भी पढ़ें

Advertisement

लेकिन कोहली के कुछ प्रशंसकों ने कोहली के लिए भी कॉमेंट करते हुए लिखा है कि कुछ लोग आपकी सफलता से जल रहें हैं शायद इसलिए उन्होंने अपनी भड़ास निकालने के लिए फेसबुक पर ऐसे कॉमेंट कर रहे हैं। इन सभी बातों से एक बात तो निश्चित हो गई है कि सोशल नेटवर्क साइट पर कोहली के फैन्स दो गुटों में बंट चुके हैं।

यहां क्लिक करके देंखे कोहली की 'डिनर' फोटो जिसने मचाया इतना बवाल►

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार